भागलपुर, फरवरी 22 -- बड़हिया। लंबित एवं विशेष मामलों के निष्पादन को लेकर पुलिस द्वारा इन दिनों लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार की देर शाम की गई कार्रवाई के दौरान चार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान खुटहा डीह निवासी नागेश्वर सिंह के पुत्र दिवाकर सिंह, सूर्यनारायण सिंह के पुत्र महेंद्र सिंह, बड़हिया निवासी रामसागर सिंह के पुत्र सुधीर सिंह तथा दरियापुर निवासी विनोद सिंह के पुत्र चंदन सिंह के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि चंदन सिंह शराब बिक्री से संबंधित मामले में वारंटी था, जबकि अन्य तीनों मारपीट के एक मामले में न्यायालय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर सभी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त खुटहा डीह निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह को भी शराब सेवन के एक...