भागलपुर, फरवरी 14 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कृषि विभाग से संबद्ध कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के सहयोग से लखीसराय जिला के चार प्रखंड क्षेत्र के 50-50 कुल 200 मक्का उत्पादक किसान को उन्नत खेती में सहायता के लिए बेगूसराय में प्रशिक्षण दिलाया गया। जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार सुधांशु ने बताया कि कृषि विभाग से संबद्ध तकनीकी प्रसार के लिए उत्तरदायी स्वायत पंजीकृत संस्था कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा द्वारा खेती के हर क्षेत्र में उन्नति के लिए किसान को प्रशिक्षण दिलाए जाने का कार्य किया जाता रहा है। इसी क्रम में भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान लुधियाना का बेगूसराय क्षेत्रीय शाखा में जिला के सर्वाधिक मक्का उत्पादन प्रखंड लखीसराय, बड़हिया, पिपरिया और सूर्यगढ़ा के 50-50 किसान कुल 200 कृषक को प्रखंड वार परिभ्रमण सह प्रशिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.