शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- शाहजहांपुर। सोमवार सुबह लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने शाहजहांपुर में सड़क पर शव रखकर चार घंटे तक जाम लगाया। पुलिस अधिकारियों के समझाने और निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हो सका। रोजा थाना क्षेत्र के सहेजना गांव निवासी गुड्डू (40), संतराम (50) और उनका साथी हरीराम सोमवार सुबह एक ही बाइक पर सवार होकर लखीमपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान महमदपुर ताजपुर (पसगवां थाना क्षेत्र) के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले जाया गया, जहां गुड्डू और संतराम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान हरीराम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.