लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- लखीमपुर, संवाददाता। नगर पालिका लखीमपुर और क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन-2 का शुभारंभ सोमवार को विलोबी मैदान में भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक योगेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी पवन कुमार गौतम मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई, जिससे पूरे आयोजन का औपचारिक आगाज हुआ। उद्घाटन अवसर पर मूक-बाधित छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी का मन मोह लिया। छात्राओं की भावपूर्ण प्रस्तुति और सांकेतिक अभिव्यक्ति ने दर्शकों और अतिथियों को भावुक कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनकी प्रस्तुति को सराहा गया। मुख्य अतिथि योगेश वर्मा ने सभी मूक...