शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- लखीमपुर खीरी के थाना उचौलिया के गांव सैंजना निवासी प्रमोद की 3 फरवरी मंगलवार की रात घर के बाहर खड़ी ट्राली चोरी हो गई। प्रमोद ट्राली की तलाश में पुवायां पहुंचे तो निगोही रोड पर एक कबाड़ी की दुकान पर ट्राली खड़ी मिली। प्रमोद की शिकायत पर पुलिस ने कबाड़ी को हिरासत में ले लिया लेकिन घटना थाना उचौलिया की बताते हुए रिपोर्ट उचौलिया थाने में दर्ज करने को कहा। इधर, कबाड़ी से पूछताछ करने पर कबाड़ी ने पुलिस को बताया कि ट्रॉली बेचने वाला व्यक्ति पुवायां थाना के गांव जडौली का निवासी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.