लखीमपुर खीरी, सितम्बर 8 -- यूपी के लखीमपुर खीरी में सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में हादसे हो गए। तालाब, नदी और बाढ़ के पानी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। इनमें एक दस साल का बच्चा भी है। मैगलगंज और नीमगांव क्षेत्र में तालाब में डूबकर दो युवकों की मौत हो गई। वहीं ईसानगर क्षेत्र के कंचनपुरवा गांव का किशोर घाघरा नदी में डूब गया। निघासन के लोनियनपुरवा गांव का दस साल के बच्चे की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। सोमवार को नीमगांव क्षेत्र के गांव बरुई निवासी 25 वर्षीय हजरत का शव उसके घर के पास तालाब में उतराता पाया गया है। हजरत के पिता कल्लू ने बताया कि हजरत को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। रविवार सुबह से हजरत लापता हो गया। दिन भर खोजबीन के बावजूद हजरत का कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह घर के पास वाले तालाब में हजरत का शव उतराता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.