सुल्तानपुर, जनवरी 5 -- -मारे गए बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम था घोषित सुलतानपुर। जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दियरानपुल के पास हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ। उसे उपचार के लिए पुलिस अस्पताल लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की शिनाख्त तालिब उर्फ आजम खां उम्र 26 वर्ष पुत्र गफ्फार खां निवासी गोरिया थाना फरधान जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष लंभुआ संदीप राय ने बताया कि मुठभेड़ में ढेर तालिब पर लखीमपुर खीरी की पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। शातिर बदमाश लंभुआ में पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढ़ेर हुआ। कोतवाली प्रभारी संदीप राय ने बताया कि रात में लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दियरा पुल के पास पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में देखते ही पुलिस से उसकी मुठभेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.