लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज मैदान पर अण्डर-16 स्व. अमित त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला लखीमपुर क्रिकेट अकादमी व रॉयल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। टॉस जीतकर रॉयल क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पूरी टीम 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रॉयल क्रिकेट अकादमी की ओर से एरिन ने 31 रन व धर्मवीर ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने 19.4 ओवर में सात विकेट खोकर 122 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से हर्षित ने 27 रन, प्रांजल ने 24 रन, तनय ने 21 रन व अंशुमन ने 18 रन नाबाद बनाए। रॉयल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए धर्मवीर ने तीन विकेट हासिल किए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.