बरेली, फरवरी 5 -- शीशगढ़, संवाददाता। लखा गांव के कोटेदार चयन के लिए गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय में ग्रामसभा की खुली बैठक हुई। प्रधान रियासत खां की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोटे की दुकान के लिए आसिफ, मनोज, नरेश एवं सीमा ने दावेदारी की। एडीओ राजीव शर्मा ने दावेदारों के समर्थकों की अलग-अलग लाइन लगवा कर गिनती कराई। नरेश सिंह को 218 ग्रामीणों ने समर्थन किया। आसिफ को 82, मनोज का 85 एवं सीमा का 80 ग्रामीणों ने समर्थन किया। बैठक में सचिव इमरान अहमद,उप निरीक्षक अमरजीत सिंह,उप निरीक्षक काजल कौशल आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...