बांका, फरवरी 13 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा थाना क्षेत्र के लखपुरा बाईपास पर गुरुवार शाम को निर्माण कार्य करा रहे एक साइट इंजीनियर पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। शराब के नशे में धुत ग्रामीण ने अपने परिजनों के साथ मिलकर इंजीनियर की बेरहमी से पिटाई कर दी और दोबारा काम शुरू करने पर गोली मारने की धमकी दी है। इस मामले में पीड़ित इंजीनियर ने चार नामजद लोगों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त राहुल दास उर्फ विजय दास को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम चंपारण जिले के बगहा निवासी प्रत्यूष पांडेय एचसीएपीएल कंपनी में साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार को वे लखपुरा बाईपास पर रॉकवेल की खुदाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.