हापुड़, दिसम्बर 6 -- नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 11 के लखपत की मढै़या के स्थानीय महिलाओं और लोगों ने विकास कार्य नहीं होने के चलते शनिवार को नगर पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि बरसात के दिनों में सड़क दल-दल हो जाती है। जिसमें कीचड़ होने से लोग गिर कर घायल हो जाते है। कन्हैया, संगीता, आरती, विकास और गौरव ने कहा कि काफी लंबे समय से मुख्य सड़क जर्जर हाल में पड़ी है। जिसको लेकर नगर पालिका में लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। अधिकारियों के मनमर्जी रवैय्ये से यहां पर रहने वाले लोग काफी परेशानी में है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी बरसात में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। जिसमें बच्चों समेत बुजुर्ग गिर कर घायल हो चुके है। अगर जल्द ही समस्या का समाधान नगर पालिका के अधिकारियों ने ...