नोएडा, फरवरी 1 -- 1900 महिलाएं अपनी काबिलियत से लखपति दीदी बन चुकी ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले की करीब 1900 लखपति दीदी के उत्पादों को अलग पहचान मिलेगी। केंद्रीय बजट में महिला स्वयं सहायता समूह उद्यमियों के लिए शी मार्ट स्थापित किए जाएंगे। यहां वह अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर उन्हें पहचान दिला सकेंगी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर बना रही हैं। जिले में 1709 स्वयं सहायता समूह हैं। इनमें करीब 17 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। इनमें 1900 महिलाएं ऐसी हैं, जो अपना घर संभालने के साथ सैकड़ों महिला और पुरुषों को रोजगार दे रही हैं। इनका काम कंपनी का रूप ले चुका है। यानी कि जिले में 1900 महिलाएं अपना काम शुरू कर लखपति दीदी बन चुकी हैं। अब सरकार ने इन महिलाओं के उत्पादों को अलग पहचान दिलाने की तैयारी की है। इसके लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.