मिर्जापुर, फरवरी 8 -- अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनिया दरी के पास जंगल में रविवार की शाम लावारिस स्कूटी मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी के पास एक हेलमेट और बैग बरामद किया। जांच में स्कूटी अंबेडकरनगर की निकली। पुलिस स्कूटी मालिक की तलाश शुरु कर दी है। क्षेत्र के लखनिया दरी जल प्रपात से लगभग दो सौ मीटर दूर जंगल में एक स्कूटी पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने झाड़ फूंस में लावारिस स्कूटी पड़ी देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया। स्कूटी के पास से एक हेलमेट और बैग मिला है। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि स्कूटी के पास एक हेलमेट और बैग मिला है। आस-पास तलाश की गई, लेकिन कुछ मिला नहीं है। स्कूटी पर दर्ज नंबर से जांच की गई। स्कूटी अंबेडकर नगर के क...