रामनगर, जनवरी 2 -- रामनगर। लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार को कार्यकारी अध्यक्ष इंद्र सिंह मनराल की अध्यक्षता और प्रभात ध्यानी के संचालन में हुई बैठक में सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के चुनाव फरवरी तक संपन्न कराने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में निर्णय लिया कि मकर संक्रांति पर आयोजित खिचड़ी त्योहार को धूमधाम से मनाने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की गयी है। बैठक में इंद्र सिंह मंनराल, गिरधर सिंह मनराल, चंद्रशेखर जोशी, बसंत लाल वर्मा, दीपक पांडे, दिगंबर बंगारी, देवेंद्र बिष्ट, प्रकाश फुलोरिया, कमल जोशी लखनपुर, नवेंदु जोशी, चंद्र प्रकाश खाती, प्रेम बिष्ट, पान सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह बिष्ट, ललित मोहन पांडे, तहसीन खान टीके, योगेंद्र सिंह मनराल, कमल जोशी, नितिन जोशी, हरीश भट्ट, हेम पा...