समस्तीपुर, फरवरी 20 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपट्टी गांव से गुरुवार की देर रात पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान अविनाश कुमार झा की पत्नी सोनी कुमारी (30) के रूप में की गई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि सूचना मिली थी कि परिवार के लोगों ने महिला की हत्या कर शव को घर में छुपा दिया है। सूचना मिलते ही एएसआई राजू रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला का शव बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच टीम भी पहुंची और साक्ष्य संग्रह करने में जुट गई है। इधर बताया जाता है कि म...