सीतामढ़ी, सितम्बर 20 -- सीतामढ़ी। शहर के बीच से होकर गुजर रही लखनदेई नदी के जलस्तर शुक्रवार को उफान आ गई। कई दिनों से रूकरूक कर लगातार बारिश से बरसाती नदी व छोटी नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गई है। हालांकि जिले में कई दिनों से और जलअधिग्रहण क्षेत्र में बारिश होने से बागमती नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। बावजूद अभी खतरे के निशान से नीचे है। बारिश के कारण छाटी नदियों का पानी नीचले इलाकों में फैल गया है। लखनदेई नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे घरों के आसपास पानी फैल गया है। नदी से सटे नीचले क्षेत्र में बसे बस्ती में बाढ़ का पानी फैलने का खतरा मंडराने लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.