नई दिल्ली, जनवरी 5 -- राजधानी लखनऊ में अमौसी स्थित एयरपोर्ट का तेजी से विस्तार हो रहा है। आने वाले समय में लखनऊ से फ्लाइटों की संख्या तीन गुना तक बढ़ जाएगी। अभी यहां से 120 के करीब घरेलू और अन्तरराष्ट्रीय फ्लाइटें हैं। यह संख्या 2028-29 तक 300 से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है। रनवे का भी विस्तार होगा। एयरपोर्ट प्रबंधन रनवे का विस्तार करने जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। अब भूमि का अधिग्रहण होना है। इसके अलावा रनवे को और अधिक मजबूत और उन्नत किया जा रहा है ताकि भारी विमान (जैसे बोइंग 777 और एयरबस ए350) नियमित रूप से संचालित हो सकें। 2028 तक नया समानांतर टैक्सीवे पूरी तरह सक्रिय होगा, जिससे विमानों के टेक-ऑफ और लैंडिंग के बीच का समय कम हो जाएगा। एयरपोर्ट स्थित एयर ट्रैफिक कंट्रोल की नई इमारत बन रही है जो दो साल में तै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.