विशेष संवाददाता, फरवरी 13 -- उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को और गति देने के लिए यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) खाली पड़े औद्योगिक व कामर्शियल भूखंडो की ई-नीलामी करेगा। यूपीसीडा ई-नीलामी के तहत मथुरा, अमेठी, संभल, झांसी, जालौन, शाहजहांपुर, हमीरपुर, लखनऊ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर और फतेहपुर में औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा व्यावसायिक भूखंडों में बैंक्वेट हाल (उन्नाव), क्लब (उन्नाव), कम्युनिटी सेंटर (उन्नाव), अस्पताल (उन्नाव), नर्सिंग होम (उन्नाव), ऑफिस/बीपीओ (उन्नाव), सीनियर सेकेंडरी स्कूल (उन्नाव), वेट ब्रिज (उन्नाव), नर्सरी स्कूल (उन्नाव, अमेठी एवं हरदोई), वर्किंग वूमेन हॉस्टल (उन्नाव), वर्कशॉप/सर्विस स्टेशन (अमेठी), होटल (प्रयागराज एवं उन्नाव), प्राथमिक विद्यालय (बाराबंकी, हरदोई एवं उन्नाव), ग्रुप हाउसिंग (बाराब...