सहारनपुर, नवम्बर 29 -- जिला महिला अस्पताल में शनिवार को लखनऊ से आई राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) टीम ने स्वास्थ्य सुविधाओं, वार्डों और ओपीडी का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल मरीजों को निर्धारित मानकों के अनुसार सेवाएं प्रदान कर रहा है या नहीं आदि बिंदुओं की जांच की। निरीक्षण के आधार पर अस्पताल को एनक्यूएएस के राष्ट्रीय मानकों के अनुसार ग्रेड दिया जाएगा। स्टेट क्वालिटी कंसल्टेंट उत्तर प्रदेश डॉ. कमल मिश्रा और डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट क्वालिटी एश्योरेंस मुजफ्फरनगर डॉ. इफ्तिखार अली अंसारी ने निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल के वार्डों का दौरा किया और मरीजों से बातचीत कर उपचार व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही ओपीडी में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं का भी जायजा लिया गया। टीम ने अस्पताल की सफाई, गीले और सूखे कूड़े के अलग-अलग प...