बदायूं, जनवरी 10 -- बदायूं। बोर्ड परीक्षा की गतिविधियां लखनऊ मुख्यालय से देखी जाएंगी। इसके लिए जिला स्तर से कंट्रोल रूम के लिए मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के लिए परीक्षा केंद्र बनाये कॉलेज से आईपी एड्रेस मांगा गया है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का आईपी एड्रेस मुख्यालय जाएगा। यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा परीक्षा केंद्र निर्धारण के बाद तेजी से जारी हैं। जिले में 98 केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा कराई जाएगी। केंद्र निर्धारण के बाद जिले में इन दिनों बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी बनाए जा रहे हैं। इसी बीच मुख्यालय से मिले निर्देश के क्रम में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कराकर जल्द यहां से मुख्यालय...