लखनऊ, फरवरी 20 -- नोट-फोटो है... - काफी समय से इस बस सेवा के लिए मांग हो रही थी लखनऊ, विशेष संवाददाता लखनऊ से चित्रकूट (हनुमानगंज) के लिए शुक्रवार को नई बस सेवा शुरू की गई। इस नई रोडवेज बस को प्राविधिक शिक्षा व उपभोक्ता मंत्री आशीष पटेल और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने माल एवेन्यू रोड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस सेवा को शुरू करने के लिए काफी समय से मांग की जा रही थी। मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि चित्रकूट के लोगों को इस बस सेवा के शुरू होने से काफी फायदा मिलेगा। इस बस सेवा को शुरू करने के लिए सरकार से इसकी मांग की गई थी। यह बस लखनऊ से रायबरेली, ऊंचाहार, सिराथू और महाकवि तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर से होते हुए हनुमानगंज तक जाएगी। यह बस सेवा मध्य प्रदेश की सीमा से करीब तीन किमी. पहले तक चलेगी। -- 1540 नए रूटों पर जल्दी ही बस सेवा पर...