लखनऊ, जुलाई 3 -- अमौसी स्थित एयरपोर्ट आने जाने वाली हैदराबाद और मुम्बई की दो फ्लाइटें खराब मौसम की वजह से डायवर्ट हुईं। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, इसके बाद गंतव्य तक पहुंचे। बुधवार को लखनऊ से हैदराबाद जा रही फ्लाइट 6ई 6166 हैदराबाद में तेज हवा की वजह से लैंड नहीं कर पाई। इसको बेंगेलुरु डायवर्ट किया गया। इसी तरह बीती रात 9:30 बजे लखनऊ से मुम्बई के लिए रवाना हुई फ्लाइट 6ई 2058 को भी खराब मौसम का सामना करना पड़ा। इसके बाद फ्लाइट को हैदराबाद में उतारा गया। वहां से सुबह 3.05 बजे विमान मुम्बई के लिए रवाना हुआ। यह फ्लाइट 4:23 बजे मुम्बई पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.