हापुड़, जनवरी 3 -- गढ़मुक्तेश्वर। लखनऊ से आए पशु पालन विभाग के रोग नियंत्रण निदेशक ने गढ़ की कान्हा गोशाला समेत कुलपुर गोशाला का दौरा कर निराश्रित पशुओं के रखरखाव और उन्हें मिल रहे चारा पानी का बड़ी बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने की कड़ी हिदायत दी। लखनऊ से आए पशु पालन विभाग के रोग नियंत्रण निदेशक डॉ.राजेंद्र सिंह शनिवार को गढ़ के दौरे पर आए। जिन्होंने औचक ढंग में गढ़ के पुराने मेला मार्ग पर स्थित कान्हा गोशाला और गांव कुलपुर की गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बड़ी बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान निदेशक ने गोवंश को सर्दी से बचाव के लिए किए हुए प्रबंधों के साथ ही देखभाल से लेकर पशुओं को दिए जा रहे चारा पानी की व्यवस्था को बड़ी बारीकी से परखा। कुलपुर गोशाला में निरीक्षण के दौरान निदेशक ने गोशाला की चारदीवारी को ऊंचा कराने...