नई दिल्ली, जनवरी 15 -- यूपी के बाराबंकी जिले में सुल्तानपुर- लखनऊ हाइवे पर अपराह्न साढ़े चार बजे लखनऊ से पहंुचे सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने बारा टोल प्लाजा पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हाईवे को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। जिससे टोल प्लाजा का माहौल तल्ख हो उठा। आंदोलित अधिवक्ता हैदरगढ़ पुलिस द्वारा हाईकोर्ट प्रयागराज के अधिवक्ता की पिटाई के मामले में पकड़े गए आरोपियों का शांतिभंग की धारा में चालान करने को लेकर खफा थे। इसके पूर्व हाईकोर्ट के अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में गुरुवार को साढ़े तीन घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर हैदरगढ़ के अधिवक्ता लौट गए थे। इसके एक घंटे बाद फिर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन से माहौल तल्ख हो गया। नाराज अधिवक्ताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में टोल प्लाजा पर द...