लखनऊ, फरवरी 2 -- रोडवेज बसों के रूट पर चलाए जा रहे सिटी बसों को लेकर परिवहन निगम और लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के बीच विवाद थम गया है। सहमति यह बनी कि नगर बसें लखनऊ की सीमा के बाहर संचालित नहीं होंगी। बदले में शहर के बाहर रोडवेज बसों से यात्री सफर करेंगे। बदले में सभी 150 सिटी बसें शहर में ही चलेंगी। इससे दैनिक यात्रियों को जहां सफर में राहत होगी, वहीं लखनऊ के हर मार्गों पर अब हर 10 मिनट पर सिटी बसें मिलेंगी। लखनऊ सिटी ट्रासंपोर्ट के पास 140 इलेक्ट्रिक और सौ सीएनजी सिटी बसें थी। इनमें 40 से अधिक को लखनऊ से देवा, बाराबंकी, हरदोई, संडीला, रायबरेली रूट पर चलाया जा रहा था। इससे रोडवेज की आय जहां प्रभावित हो रही थी, वहीं लखनऊ में सिटी बसों की सुविधा दैनिक यात्रियों को नहीं मिल रही थी। ऐसे में अब सिटी बसों को रोडवेज बसों के रूट से हटाने का फैसला लिय...