लखनऊ, दिसम्बर 9 -- गोमतीनगर से सहारनपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया। गोमतीनगर के प्लेटफार्म नंबर छह से यह ट्रेन 221 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। इसका संचालन लखनऊ से सोमवार और सहारनपुर से मंगलवार को नहीं किया जाएगा। ट्रेन नंबर 26504 लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन से अपने निर्धारित समय दोपहर 03:10 बजे रवाना हुई। इसे लोको पायलट अनिल कुमार शर्मा और प्रेम सिंह लेकर रवाना हुए। सहारनपुर रूट पर पहली वंदे भारत में यात्रा करने वाले उत्साहित नजर आए। यमुना नगर जा रहे यात्री मुकेश ने कहा कि इससे यात्रा करने में समय की बचत होगी। बरेली जा रहे फौजी ब्रजेश कुमार भी इस ट्रेन से यात्रा करने में उत्साहित नजर आए। कहा कि किराया ज्यादा है पर सबसे अच्छी बात है कि समय बचेगा। मात्र चार घंटे में पहुंच जाएंगे। गोमती...