लखनऊ, मार्च 19 -- मार्च के दूसरे पखवारे में रात की सर्दी वापस लौट आई है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के 19 जिलों में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं, नौ जिलों में यह 16 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 13.5 तो बुलंदशहर में 14 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सोमवार को 19.1 था। अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री नीचे 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। रात में बाहर निकलने वालों को गर्म कपड़े साथ लेने पड़े। खासतौर पर ट्रेन, बस से यात्रा करने वालों को उम्मीद नहीं थी कि मौसम में अचानक तेज बदलाव होगा। मौसम में बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ रहा। इसके असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। साथ ही सूबे में कुछ स्थानों पर ओले गिरे। इससे तापमान थोड़ा नीचे आया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.