लखनऊ, अप्रैल 10 -- युगांडा से आई महिला तस्कर के पेट से ड्रग्स के 34 कैप्सूल बरामद हुए हैं। पांच दिन पहले एयरपोर्ट पर दुबई की फ्लाइट से आई एक विदेशी महिला को डीआरआई यानी राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने पकड़ा था। महिला ने यह तो स्वीकार किया कि वह शरीर में छिपाकर ड्रग के कैप्सूल लाई है लेकिन उनकी संख्या सही नहीं बता रही थी। साथ ही पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही थी। करीब एक सप्ताह तक महिला को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। सूत्रों के अनुसार महिला ने कई महत्वपूर्ण राज उगले हैं। इस बीच डॉक्टरों की मदद से युगांडा निवासी 40 वर्षीय महिला एनिथा नवाबू के पास से बरामद कैम्प्सूल में भरे सफेद पाउडर के सैम्पल केन्द्रीय लैब भेजे गए। इसकी रिपोर्ट भी आ गई है। महिला से बरामद हुई ड्रग मेथाक्वालोन है जो लगभग सभी प्रमुख देशों में प्रतिबंधित है। डॉक्टरों ने मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.