मैनपुरी, अक्टूबर 28 -- मैनपुरी से ट्रांसफर किए गए उपायुक्त मनरेगा श्वेतांक पांडेय के भ्रष्टाचार की शिकायत शासन तक पहुंच गई है। भाजपा नेताओं ने डिप्टी सीएम को शिकायती पत्र देकर उपायुक्त मनरेगा श्वेतांक पांडेय के कार्यकाल में कराए गए कार्यों और उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि उपायुक्त ने मैनपुरी में तैनाती के दौरान जमकर मनमानी की। कई गलत काम कराए गए। स्थानीय अधिकारियों को भी भाजपा नेताओं की ओर से शिकायती पत्र दिए गए हैं। उपायुक्त को शासन में संबद्ध किया गया है। उनके स्थान पर डीडीओ को उपायुक्त का चार्ज सौंपा गया है। पैक्सफेड के चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख किशनी सोनम वाल्मीकि, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशनी दिलीप शाक्य, मंडल अध्यक्ष कुसमरा विनोद चतुर्वेदी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.