लखनऊ, दिसम्बर 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में लखनऊ और अयोध्या रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी। यहां पर टर्मिनलों का विस्तार किया जाएगा। ट्रेनों की संचालन क्षमता में दो गुना तक वृद्धि की जाएगी। भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्याओं के मद्देनजर अपग्रेडेशन के यह कार्य आने वाले पांच सालों में किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार भारतीय रेलवे ने अगले पांच वर्षों में देश के प्रमुख 10 शहरों के रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किए जाने की योजना बनाई है। इसमें लखनऊ और अयोध्या रेलवे स्टेशन शामिल है। इनके अलावा दिल्ली, वाराणसी, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, जम्मू, हरिद्वार और बरेली स्टेशन शामिल हैं। स्टेशनों के इंफ्रास्ट्रक्चरों को विस्तार दिया जाएगा। इन शहरों में यात्रियों की बढ़ती संख्याओं को देखते हुए ही यह निर्णय लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.