लखनऊ, दिसम्बर 27 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 विषम सेमेस्टर परीक्षा के तहत बीफार्मा पंचम व सप्तम सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से सूचना भी जारी कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि विद्यार्थी विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अनुक्रमांक और जन्म तिथि की मदद से परीक्षाफल देख सकते हैं। छात्रों को परीक्षा के बाद काफी दिनों से नतीजों का इंतजार था। इसी संबंध में छात्रों का पंचम व सप्तम सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...