वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 11 मार्च को लखनऊ में संतों का बड़ा सम्मेलन करेंगे। गुरुवार को केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सम्मेलन की विस्तृत जानकारी वह पहली मार्च को देंगे। प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए शंकराचार्य ने कहा कि डिप्टी सीएम द्वारा बटुकों का पूजन सरकार की प्रतिष्ठा बचाने का प्रयास है। माघ मेले में बटुकों की पिटाई और गौमाता प्रकरण पर शंकराचार्य ने प्रेसवार्ता में सरकार को घेरा। कहा कि सरकार को लग रहा है कि बटुकों की पिटाई से उन्हें हिंदू समाज में भारी क्षति हुई है। अब वे उसकी भरपाई करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जो वास्तविक पीड़ित हैं उनकी खोज खबर नहीं ली जा रही। कहा कि जब बाल ब्राह्मणों के साथ दुर्व्यवहार हुआ तब सरकार की प्...