लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ, संवाददाता। रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल की मेजबानी अब लखनऊ के इकाना स्टेडियम को सौंपी गई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच यह महत्वपूर्ण मुकाबला देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाना था। सजीव प्रसारण से जुड़ी तकनीकी और प्रसारण संबंधी दिक्कतों के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसे लखनऊ स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। यह मुकाबला 15 से 19 जनवरी तक खेला जाएगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि प्रसारण बाधाओं के कारण यह बदलाव किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा रणजी सत्र में यह दूसरा मौका है जब इकाना को इस तरह अचानक मैच की मेजबानी मिली है। इससे पहले यूपी और झारखंड का मैच भी इन्हीं कारणों से यहां शिफ्ट हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...