लखनऊ, अक्टूबर 31 -- लखनऊ में जानकीपुरम स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के हॉस्टल में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में छात्र आकाश दत्त सिंह (22) की मौत हो गई। उसका शव बेड के पास फर्श पर पड़ा था। फोन न रिसीव होने पर परिवारीजनों ने उसके एक साथी को फोन किया तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किए। अपर पुलिस उपायुक्त अमोल मुरकुट के मुताबिक आकाश दत्त सिंह मूल रूप से मऊ जनपद के छिछोरे करोड़ी के रहने वाले थे। आकाश के पिता अंजनी बीएचयू में कार्यरत हैं। आईईटी कॉलेज से बीटेक मैकेनिकल ब्रांच से चतुर्थ वर्ष के छात्र थे। यहां हॉस्टल में रहते थे। 29 अक्तूबर को वह छुट्टी से घर से लौटे थे। गुरुवार को कॉलेज में क्लास भी नहीं की थी। शुक्रवार सुबह भी नहीं पहुंचे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.