लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के आह्वान पर गुरुवार को लखनऊ में हुए विधानसभा घेराव के दौरान कथित पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में बुधवार को जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अगुवाई में शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राजधानी लखनऊ में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिसमें कई दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए। उनका कहना था कि प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व से जुड़े नेताओं को भी चोटें आईं। कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष करीब तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.