लखनऊ, फरवरी 13 -- कानपुर हाईवे पर बंथरा में गुरुवार देर शाम हनुमान मंदिर के पास मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार ने एक बाइक, ऑटो और ई-रिक्शा में टक्कर मार कर सड़क किनारे खड़े छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में छह वर्षीय दीक्षांत की मौत हो गई, जबकि पांच से छह लोग घायल हुए। घटना के बाद चालक वाहन समेत कानपुर की ओर भाग निकला। पुलिस ने कार से उतरी किशोरी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में कुचलने का आरोपी छात्र बताया जा रहा है। यह सभी मोहान रोड पर पार्टी कर लौट रहे थे। कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार से बंथरा में हनुमान मंदिर के पास एक किशोरी उतरी। इसके बाद आगे बढ़ते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने बाइक सवार सहिजनपुर निवासी प्रमोद कुमार को टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के चक्कर में चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। उसने सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.