लखनऊ, फरवरी 1 -- आशियाना थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हाईकोर्ट से घर लौट रही समीक्षा अधिकारी का मोबाइल व पर्स बदमाश ने छीन लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। लूट की सूचना पर आशियाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से पूछताछ कर बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी-1 निवसी लक्ष्मी यादव हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी की शाम वह ऑफिस से घर जा रही थीं। बंगला बाजार पुल के पास मंगल बाजार के सामने खरीदारी करने लगीं। तभी पीछे से एक युवक आया और उनका फोन, पर्स छीनकर भाग गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक का पीछा किया पर वह भाग निकला। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर लूट की सूचना दी। जानकारी मिलते ही आशियाना थाने की पुलिस मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.