लखनऊ, फरवरी 10 -- राजधानी में सीमेंट, सरिया और मौरंग के दाम फिर बढ़ गये हैं। बाजार में सीमेंट की 50 किलो की बोरी पर 30-40 रुपये का इजाफा हुआ है। कुछ समय पहले तक जो सीमेंट की बोरी 330-360 रुपये थी। वह अब बाजार में 360-400 रुपये हो गई है। इसके अलावा सीमेंट पर चार रुपये प्रतिकिलो और मौरंग पर पांच रुपये प्रतिघन फुट की बढ़ोतरी हुई है। इससे भवन निर्माण महंगा हो गया है। उत्तर प्रदेश सीमेंट व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याममूर्ति गुप्ता ने बताया कि जब सीमेंट पर जीएसटी की दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत के दायरे में लाने की चर्चाएं और बदलाव हुए थे, तब इसकी कीमतें गिरकर 330 से 360 रुपये के बीच आ गई थीं। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली थी, लेकिन हालिया बढ़ोतरी ने उस राहत को पूरी तरह खत्म कर दिया है। उन्होंने बताया कि लॉजिस्टिक्स लागत और कच्चे माल ...