लखनऊ, दिसम्बर 30 -- कड़ाके की सर्दी शहर का पीछा नहीं छोड़ रही। लगातार बनी हुई गलन से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यह 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पारा गिरने और गलन बढ़ने से रात के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। कोहरे और ठंडी पछुआ हवाओं ने मिलकर ठिठुरन को दोगुना कर दिया है। इसके पूर्व पिछले साल 13 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया था। हालिया इतिहास की बात करें तो 31 दिसंबर 2019 को पारा 0.7 डिग्री तक गिर गया था। वहीं, अब तक का ऑल-टाइम रिकॉर्ड 30 दिसंबर 1973 का है, जब पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.