नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम आवास के पास विक्रमादित्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह बुलंदशहर के युवक अजय ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अजय को पुलिसकर्मियों ने बचाया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक अजय बिजली विभाग के अधिकारियों से परेशान था। उसकी शिकायत की सुनवाई नहीं हो रही थी। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इंपेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश सिंह के मुताबिक, अजय बुलंदशहर में शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। विक्रमादित्य मार्ग पर सुबह एकाएक गश खाकर गिर पड़ा। ड्यूटी पर लगे पुलिस ने उसे दौड़कर उठाया। उल्टी कर रहा था। पानी पिलाकर पुलिसकर्मियों ने उल्टियां कराई। आनन-फानन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए युवक ने पुलिस की ओर से हुई प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.