लखनऊ, फरवरी 2 -- पतंग के मांझे ने सिंगार नगर और कृष्णा नगर के बीच में मेट्रो ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। मांझे के कारण मेट्रो की इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई की साइड लाइन) ट्रिप कर गई, जिसके चलते दोनों तरफ से गुजर रहीं ट्रेनें कुछ मिनटों के लिए खड़ी हो गईं। इमरजेंसी लाइट के बैकअप के कारण जब ट्रेनें चलीं तो लोड न लेने के कारण लगभग रेंगती रहीं। यह स्थिति 12 से 15 मिनट रही। इस दौरान एयरपोर्ट से इंदिरा नगर तक मेट्रो की रफ्तार धीमी रही। स्टेशन पर लोगों को इंतजार करना पड़ा। घटना सिंगार नगर से कृष्णा नगर स्टेशन के बीच दोपहर में एक लगभग एक बजे हुई। उस दौरान एक ट्रेन सिंगार नगर से कृष्णा नगर के लिए और दूसरी ट्रेन कृष्णा नगर से सिंगार नगर स्टेशन के लिए रवाना हुई थी। तभी सिंगार नगर स्टेशन से कुछ आगे एक पतंग मेट्रो के इलेक्ट्रिक लाइन से टकराई। पतंग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.