लखनऊ, जनवरी 4 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता राजधानी को मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने अब नालों को लेकर अहम फैसला लिया है। अब शहर के एक से तीन मीटर चौड़े नालों की सफाई साल में केवल एक बार नहीं, बल्कि दो बार अनिवार्य रूप से कराई जाएगी। पहली बार जनवरी और दूसरी बार मई-जून में मानसून से पहले होगी। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने एक जनवरी को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जलभराव रोकने की रणनीति, समय से पहले सफाई नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि यदि नाले पहले से साफ रहेंगे तो बारिश के दौरान जल निकासी बाधित नहीं होगी। अक्सर देखा गया है कि केवल मानसून से पहले कराई गई सफाई पर्याप्त साबित नहीं होती, क्योंकि नालों में सालभर सिल्ट, कचरा और निर्माण मलबा जमा होता रहता है। जनवर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.