प्रमुख संवाददाता, फरवरी 15 -- उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष सुरक्षा वाहिनी में तैनात सिपाही अखिलेश त्रिपाठी को राजस्थान पुलिस ने रविवार सुबह लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। सादे कपड़ों में आई टीम जब उसे कार में बैठाकर अपने साथ ले गई, तो परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसे अपहरण समझ लिया। सिपाही के अगवा होने की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई, लेकिन जांच पड़ताल में सामने आया कि सिपाही राजस्थान के साल 2002 के एक मामले में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गोमती नगर के ग्वारी गांव के रहने वाले अखिलेश त्रिपाठी की ड्यूटी अंबेडकर पार्क में लगी हुई थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने दो बेटों के साथ घर के पास टहलने निकले थे। इसी दौरान एक काली स्कॉर्पियो वहां आकर रुकी और उसमें सवार लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्हें अपने साथ ...