नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में गोमती नगर स्थित विपुल खंड के सहारा शहर में सोमवार सुबह से नगर निगम की बड़ी कार्रवाई जारी है। निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और सहारा शहर के सभी मुख्य गेटों को सील करने का ऑपरेशन शुरू कर दिया। सुबह से चल रही इस कार्रवाई में अब तक 3 गेट पूरी तरह सील किए जा चुके हैं, जबकि बाकी गेटों को भी जल्द बंद करने की प्रक्रिया जारी है। एक समय राजधानी का चर्चित और आलीशान इलाका रहा सहारा शहर, जो कभी सत्ता का केंद्र बिंदु कहा जाता था, अब पूरी तरह नगर निगम की कानूनी कार्रवाई के घेरे में आ गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह जमीन नगर निगम की थी, जिसे लीज पर सहारा इंडिया को दी गई थी। लीज की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए नगर निगम उससे अपनी जमीन वापस ले रहा है।सुबह से चल रहा सीलिंग अभियान नगर निगम की टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.