लखनऊ, जनवरी 9 -- लखनऊ। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ग्रीन गैस ने लखनऊ, आगरा, अयोध्या और उन्नाव में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस के दाम में कटौती की है। यह कटौती 75 पैसे की है। साथ ही घरेलू डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमतों में 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की कमी की गई है। नई दरें 10 तारीख को सुबह 6 बजे से लागू होंगी। इसके बाद लखनऊ और आगरा में सीएनजी की नई दरें 96 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी। उन्नाव, अयोध्या और सुलतानपुर में 94.25 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी। इसी तरह लखनऊ और आगरा में घरेलू पीएनजी अब 57 रुपये की हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...