लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ में सुबह सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह पांच बजे न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद कोहरे की वजह से तीन घंटे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। तापमान 10 डिग्री तक भी तब तक नहीं पहुंचा। इस कारण सुबह जरूरी कार्य से निकलने वाले परेशान हुए। स्थिति यह थी कि दोपहिया वालों को जैकेट, मफलर और दस्ताने भी नाकाफी लग रहे थे। करीब साढ़े 10 बजे तक धूप निकल आने से थोड़ी राहत हुई लेकिन बर्फीली हवा बार-बार धूप की गुनगुनाहट पर भारी पड़ रही थी। ऐसे में अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा पाया। यह सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम ही रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम मापा गया। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार शुक्रवार से दो दिन सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पंजाब के ऊपर सक्रिय पश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.