लखनऊ, फरवरी 14 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में नगर निगम ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव एवं एसडीएम सरोजनी नगर अंकित शुक्ला के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों की टीम ने ग्राम मिरानपुर पिनवट, तहसील सरोजनी नगर, जनपद लखनऊ में शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। ग्राम मिरानपुर पिनवट स्थित गाटा संख्या 12, क्षेत्रफल 0.544 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में ग्राम समाज की भूमि के रूप में दर्ज है। उक्त भूमि पर कुछ स्थानीय व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से व्यावसायिक काम के लिए अस्थायी निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स तथा प्लॉटिंग का काम किया जा रहा था। इस अवैध गतिविधि के माध्यम से नगर निगम में निहित सरकारी भूमि को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने तुरं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.