बागपत, फरवरी 20 -- बड़ौत। लखनऊ के रविंद्रालय भवन में हथकरघा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बड़ौत के नीशू उपाध्याय ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। उसकी इस उपलब्धि पर उसे एक लाख रूपये की नगद धनराशि, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र भेंट किए गए। हथकरघा विभाग के प्रमुख सचिव शशि निशिकांत पांडे एवं जॉइंट डायरेक्टर उत्तर प्रदेश पीसी ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से यह सम्मान प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...