जौनपुर, जनवरी 26 -- नौपेड़वा। लखनऊ स्थित प्रेरणा स्थल पर आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में रविवार को बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया को कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रविन्द्र कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कृषि प्रसार एवं नवीनतम कृषि तकनीकों पर शोध में उत्कृष्ट योगदान और बेहतरीन कार्य करने पर प्रमुख सचिव कृषि ने उन्हें शाल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। डॉ. सुरेश ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा यह पुरस्कार प्रदेश के पांच कृषि विज्ञान केंद्रों को दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र जौनपुर प्रथम को सम्मान से सुशोभित होने पर वैज्ञानिकों ने खुशी जाहिर की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.