लखनऊ, दिसम्बर 5 -- लखनऊ नगर निगम ने सिंगल-यूज प्लास्टिक और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ गुरुवार को बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान शहर के अलग-अलग जोन (1, 6, 7 और 8) में टीमें सक्रिय रहीं और कई प्रतिष्ठानों व व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया। सबसे बड़ी कार्रवाई जोन 1 में हुई, जहां बाल्मीकि मार्ग पर स्थित शर्मा चाय की दुकान पर सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाने के आरोप में 15,000 रुपये का भारी जुर्माना लगा है। इसी जोन में एक खस्ता दुकानदार सुनील कुमार पर भी सड़क किनारे गंदगी के लिए 2,000 रुपये का दंड लगाया गया। जोन 6 में 10 लोगों से 5,200, और जोन 8 में 8 चालानों के तहत 4,200 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, जोन 8 में सिंगल-यूज प्लास्टिक के लिए विशेष अभियान चलाकर दुकानदारों से 12,000 का दंड वसूला गया। वहीं, जोन 7 में भी पॉलिथीन...